Free Hindi Book Mritatmaon Se Sampark In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, मृतात्माओं से सम्पर्क | Mritatmaon Se Sampark download pdf in hindi | Arun Kumar Sharma Books PDF| मृतात्माओं से सम्पर्क, Mritatmaon Se Sampark Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
उन दिनों मेरा अधिकांश समय प्रारब्धानुसार गुप्त प्राणायाम साधना में व्यतीत होता था, लेखनी रुक-सी गयी थी। काल की स्थिरगम्यता मानों अनुभवजन्य किसी योगलब्ध भाव की प्रतीक्षा मात्र थी। दैव भाव से मेरे हाँथों में एक साथ कई कृतियाँ आ गई जिनमें 'मृतात्माओं से सम्पर्क' भी था। कौतूहलवश कतिपय पृष्ठों के अवलोकन मात्र ने योगानन्द कृत एक विशिष्ट पुस्तक की याद दिला दी ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी। लेकिन लेखक "अरुण कुमार शर्मा" एक गृहस्थ अध्यात्म अन्वेषी लगे जिनका योगाभ्यास से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं था, परन्तु इनकी कृतियाँ प्राणायामजन्य सत्य घटनाओं की अद्वितीय साध्य थी।
स्वयं लेखक के शब्दों में -
प्रस्तुत कथा संग्रह में आप जो कुछ भी पढ़ेंगे, निश्चय ही कुछ प्रसंगों और कुछ घटनाओं पर आपको सहसा विश्वास नहीं होगा। यह स्वाभाविक भी है। मनुष्य उसी विषय वस्तु पर विश्वास करता है जो उसे स्वाभाविक प्रतीत होता है। अस्वाभाविकता उसे स्वीकार नहीं।
लेकिन संसार में कुछ ऐसे भी लोग हुए है जिनके जीवन में अस्वाभाविक जिसे आप दूसरे शब्दों में 'अलौकिक' कह सकते है घटनाएँ घटी हैं और बराबर घटती भी रहती है। यदि इसे आप अतिशयोक्ति न समझे और कल्पना अथवा विचारों की उड़ान न समझें तो ऐसे ही लोगों में एक मैं भी हूँ। मेरे जीवन में बराबर ऐसी तमाम लौकिक, पारलौकिक घटनाएँ घटी है, जिन पर सहसा विश्वास नहीं किया जा सकता। कभी-कभी स्वयं सोचता हूँ कि क्या मैं ही उनका प्रत्यक्षदर्शी रहा हूँ, मैंने ही अनुभव किया है उनका, यदि मैं उन अविश्वसनीय लौकिक पारलौकिक घटनाओं को सम्पूर्ण रूप से लिपिबद्ध करूँ तो एक वृहद ग्रन्थ तैयार हो जाय, लेकिन ऐसा सम्भव नहीं है मेरे लिए। मैंने उन्हीं को लिपिबद्ध करने का प्रयास किया है जिन्हें आध्यात्मिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक दृष्टि से प्रमाणित सिद्ध करने में समर्थ रहा हूँ-
पारलौकिक जगत का अस्तित्व है इसमें सन्देह नहीं। भूत-प्रेत जैसी अशरीरी आत्माओं का अस्तित्व हैं, इसमें भी सन्देह नहीं। इन सबके संबंध में जो कुछ देखा है और जो कुछ अनुभव किया है उन्हीं को अपनी भाषा शैली में लिपिबद्ध कर 'मृतात्माओं से सम्पर्क' में प्रस्तुत कर रहा हूँ। आशा है, पूर्ण विश्वास के साथ मेरे इस संग्रह को स्वीकार करेंगे आप।
कालचक्रानुसार इन कृतियों का वैदिक ज्ञान-सागर-प्रचार-प्रसार-कृत्य के अन्तर्गत विश्व के प्रत्येक कण में प्रवाह स्वतः निसृत हो रहा है। इस आध्यात्मिक ज्ञान की किरणें प्राचीन क्रिया योग संस्थान द्वारा परिष्कृत रूप में प्राचीन सनातन वैदिक मठ की अंतरात्मा में स्थापित हो चुकी हैं।
ऐसी ही एक कृति पी० डी० ऑसपेंसकी की टर्शियम ऑरगॅनॉन थी। प्रकृति की अबूझ पहेलियों का ये भी एक पहलू था।
प्रस्तुत कथा संग्रह मृतात्माओं से सम्पर्क के अन्तर्गत नवदश कथाओं का संग्रह है। ये अपने आप मैं विशिष्ट तो हैं ही, रहस्य रोमांच से भरपूर और सनसनी खेज भी हैं। यद्यपि ये अविश्वसनीय लगे किन्तु इनमें अतिशयोक्ति नहीं है। लेखक की भाषा में प्राञ्जलता और भाषा पर अधिकार भी है।
मृत्यु के समय एक नीरव विस्फोट के साथ स्थूल शरीर के परमाणुओं का विघटन शुरु हो जाता है और शरीर को जला देने या जमीन में गाड़ देने के बाद भी ये परमाणु वातावरण में बिखरे रहते हैं। परन्तु इनमें फिर से उसी आकृति में एकत्र होने की तीव्र प्रवृत्ति रहती है। साथ ही इनमें मनुष्य की अतृप्त भोग-वासनाओं की लालसा भी बनी रहती है। इसी को प्रेतात्मा कहते हैं। प्रेतात्मा का शरीर वासनामय आकाशीय होता है। मृत्यु के बाद और प्रेतात्मा के पूर्व की अवस्था को 'मृतात्मा' कहते हैं। मृतात्मा और प्रेतात्मा में बस थोड़ा सा ही अन्तर है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | मृतात्माओं से सम्पर्क | Mritatmaon Se Sampark |
Author: | Arun Kumar Sharma |
Total pages: | 223 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 4.2 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Mritatmaon Se Sampark Hindi Book Pdf, Hindi Book Mritatmaon Se Sampark Pdf Download, Hindi Book Free Mritatmaon Se Sampark, Mritatmaon Se Sampark Hindi Book by Arun Kumar Sharma Pdf, Mritatmaon Se Sampark Hindi Book Pdf Free Download, Mritatmaon Se Sampark Hindi E-book Pdf, Mritatmaon Se Sampark Hindi Ebook Pdf Free, Mritatmaon Se Sampark Hindi Books Pdf Free Download.