Free Hindi Book Amazon Ki Apar Safalata In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, अमेज़न की अपार सफलता | Amazon Ki Apar Safalata download pdf in hindi | Pradeep Thakur Books PDF| अमेज़न की अपार सफलता, Amazon Ki Apar Safalata Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
अभी जैकलीन 'जैकी' गिसे 16 वर्ष से कुछ ऊपर थी और 10वीं में ही पढ़ रही थी कि उसे पता चला था कि वह गर्भवती हो गई है। पिछले कुछ समय से वह अपने ही विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र थिओडोर जॉन 'टेड' जॉर्गेन्सन के साथ 'डेट' पर जा रही थी। वह 18 वर्ष का था और एक पहिए की साइकिल चलाने में कई स्थानीय प्रतियोगिताएँ जीत चुका था। यह कोई अनहोनी नहीं थी। दोनों प्यार में थे और उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। दोनों के माता-पिता एक-दूसरे को जानते थे। 19 जुलाई, 1963 को जैकी के घर में दोनों की शादी हुई थी। चूँकि गिसे नाबालिग थी, इसीलिए उसकी माँ व जॉर्गेन्सन ने शादी के अनुज्ञा-पत्र के लिए आवेदन पर हस्ताक्षर किए थे। बच्चा 12 जनवरी, 1964 को पैदा हुआ था। दोनों ने उसका नाम जेफरी प्रेस्टन जोर्गेन्सन रखा था।
यह अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको के दक्षिणी किनारे पर स्थित सैडिया बेस की घटना है। सैडिया बेस 1946 से 1971 तक, संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग की शीर्ष गोपनीय सबसे बड़ी परमाणु हथियार स्थापना थी। सैडिया बेस व इसकी सहायक स्थापना मानजानो बेस में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मैनहट्टन परियोजना के अंतर्गत परमाणु हथियार अनुसंधान, विकास, रूपरेखा निर्माण, परीक्षण व प्रशिक्षण शुरू किया गया था, जो अगले 25 वर्षों तक जारी रहा था। इन स्थापनाओं की गतिविधियों को संयुक्त राज्य परमाणु ऊर्जा आयोग (यूएस एटॉमिक एनर्जी कमीशन) की क्षेत्रीय शाखा द्वारा नियंत्रित किया जाता है और जैकलीन गिसे के पिता लॉरेंस प्रेस्टन गिसे उसके क्षेत्रीय निदेशक थे। दूसरी तरफ, 'टेड' जॉर्गेन्सन का जन्म शिकागो में हुआ था। टेड के पिता ने परिवार को अल्बुकर्क स्थानांतरित कर लिया था, जब वह व उसका छोटा भाई गॉर्डोन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहा था। टेड के पिता ने सैडिया बेस में खरीद अभिकर्ता (परचेज एजेंट) की नौकरी कर ली थी और वहाँ आपूर्ति सामग्रियों की खरीद का काम सँभाल लिया था। टेड के दादा डेनमार्क के अप्रवासी थे और स्पेन-अमेरिका युद्ध के अंतिम जीवित बचे वरिष्ठों में से एक थे। इस तरह, गीसे व टेड के पिता एक-दूसरे को जानते थे।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | अमेज़न की अपार सफलता | Amazon Ki Apar Safalata |
Author: | Pradeep Thakur |
Total pages: | 86 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 1.6 ~ MB |
Download Status: | Available |
= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Amazon Ki Apar Safalata Hindi Book Pdf, Hindi Book Amazon Ki Apar Safalata Pdf Download, Hindi Book Free Amazon Ki Apar Safalata, Amazon Ki Apar Safalata Hindi Book by Pradeep Thakur Pdf, Amazon Ki Apar Safalata Hindi Book Pdf Free Download, Amazon Ki Apar Safalata Hindi E-book Pdf, Amazon Ki Apar Safalata Hindi Ebook Pdf Free, Amazon Ki Apar Safalata Hindi Books Pdf Free Download.