Free Hindi Book Badi Soch Ka Bada Jadu In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, बड़ी सोच का बड़ा जादू | Badi Soch Ka Bada Jadu download pdf in hindi | Dr. Sudhir Dixit Books PDF| बड़ी सोच का बड़ा जादू, Badi Soch Ka Bada Jadu Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
इतनी बड़ी पुस्तक क्यों? इस पुस्तक पर इतनी चर्चा आख़िर क्यों ? इस साल बारह हज़ार पुस्तकें छपेंगी। फिर एक और पुस्तक क्यों ?
मुझे इस बारे में कुछ कहने दें।
कुछ साल पहले मैंने एक बेहद प्रभावशाली सेल्स मीटिंग में हिस्सा लिया। इस कंपनी का वाइस प्रेसिडेन्ट बहुत ज़्यादा रोमांचित था। वह अपने सेल्समैनों को कोई महत्वपूर्ण बात समझाना चाहता था उसके साथ मंच पर उस संगठन का नंबर वन सेल्समैन था, जो दिख तो साधारण रहा था परंतु उसने अभी ख़त्म हुए साल में 60,000 डॉलर का बिज़नेस किया था बाक़ी सेल्समैनों ने औसतन 12,000 डॉलर कमाए थे।
वाइस प्रेसिडेन्ट ने ग्रुप से कहा, "मैं चाहता हूँ कि आप हैरी की तरफ़ ध्यान से देखें। आख़िर हैरी में ऐसा क्या है, जो आप सबमें नहीं है? हैरी ने औसत से पाँच गुना ज़्यादा कमाई की है, परंतु क्या हैरी आपसे पाँच गुना ज़्यादा स्मार्ट है? नहीं, हमारे परीक्षण के हिसाब से ऐसा नहीं है। मैंने खुद यह परीक्षण किया है। परीक्षण से पता चला है कि वह उतना ही स्मार्ट है, जितने कि आप लोग।"
"और क्या हैरी ने आप लोगों से पाँच गुना ज़्यादा मेहनत की है ? नहीं : यह भी सही नहीं है। वास्तव में उसने आप लोगों से ज़्यादा समय छुट्टियों में बिताया है।"
"क्या हैरी का इलाक़ा बहुत बढ़िया है। एक बार फिर मुझे यही कहना पड़ेगा कि यह बात भी नहीं है। उसका इलाक़ा बाक़ी इलाक़ों से ख़ास अलग नहीं है। क्या हैरी ज़्यादा शिक्षित है? क्या उसका स्वास्थ्य ज़्यादा अच्छा है? एक बार फिर, नहीं। हैरी उतना ही औसत इंसान है जितने कि आप लोग हैं, परंतु उसमें और आपमें एक फ़र्क़ है।"
“हैरी और आप लोगों में," वाइस प्रेसिडेन्ट ने कहा, "यह फ़र्क़ है कि हैरी की सोच आपकी सोच से पाँच गुना ज़्यादा बड़ी है।"
फिर, एक्ज़ीक्यूटिव ने यह बताया कि सफलता का संबंध इंसान के दिमाग़ के आकार से नहीं होता, बल्कि उसकी सोच के आकार से होता है।
यह एक दिलचस्प विचार था। और यह मेरे दिमाग़ में बार-बार आता रहा। मैंने लोगों को जितना देखा, जितने ज़्यादा लोगों के साथ बात की, मैं सफल लोगों की ज़िंदगी में जितनी गहराई तक गया, मुझे उतना ही लगता गया कि यह सचमुच दिलचस्प और शानदार विचार था। हर घटना मुझे यही बताती थी कि किसी इंसान की सोच के आकार पर ही उसके बैंक अकाउंट, उसके सुख के अकाउंट, और उसकी संतुष्टि के अकाउंट का आकार निर्भर करता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | बड़ी सोच का बड़ा जादू | Badi Soch Ka Bada Jadu |
Author: | Dr. Sudhir Dixit |
Total pages: | 389 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 23 ~ MB |
Download Status: | Available |
![New](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhRk0UM84B3lsPjWgIOdOJfe68kPI-M3Pi5ZLd09gaTpd1vL9E8L3xnLg-UoqP-wG3Qdq9ml1X26LhQVM1_8DF-2JvlCItuO-dQRAcDFFIV90iPvDs8nVw8NcRmqVK710pGSpeHJMvT1yIlbYXQ7RsFFmQ1I_4mGyjlhmlY56rI6T8X9OKXqGs432X9_eI/s1600-rw/new.gif)
= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Badi Soch Ka Bada Jadu Hindi Book Pdf, Hindi Book Badi Soch Ka Bada Jadu Pdf Download, Hindi Book Free Badi Soch Ka Bada Jadu, Badi Soch Ka Bada Jadu Hindi Book by Dr. Sudhir Dixit Pdf, Badi Soch Ka Bada Jadu Hindi Book Pdf Free Download, Badi Soch Ka Bada Jadu Hindi E-book Pdf, Badi Soch Ka Bada Jadu Hindi Ebook Pdf Free, Badi Soch Ka Bada Jadu Hindi Books Pdf Free Download.