Free Hindi Book Jaisa Vichar Vaisa Jeevan In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, जैसे विचार वैसा जीवन | Jaisa Vichar Vaisa Jeevan download pdf in hindi | Dr. Sudhir Dixit Books PDF| जैसे विचार वैसा जीवन, Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
यह छोटी सी पुस्तक बरसों के चिंतन-मनन और अनुभव का परिणाम है। मैंने इसमें वही सिद्धांत बताए हैं, जिन्हें मैंने अपने अनुभव में सच पाया है। इस पुस्तक का विषय सामान्य से हटकर है और इसके बारे में अब तक ज़्यादा कुछ नहीं लिखा गया है। इसका विषय है: विचार की शक्ति। जी हाँ, इस पुस्तक में यह बताया गया है कि आपके विचारों में शक्ति होती है और आप जितना सोचते हैं, उससे ज़्यादा शक्ति होती है।
मेरा आपसे एक आग्रह है कि इस पुस्तक को विस्तृत मार्गदर्शिका या संदर्भ-ग्रंथ न मानें। इसके बजाय यह मानें कि ये मेरे सुझाव हैं, ये मेरे बताए गए विचार हैं। फिर आप अपने जीवन के अनुभवों से इस पुस्तक में बताए गए विचारों की सच्चाई की पुष्टि करें। इस पूरी पुस्तक का मकसद सिर्फ़ इतना है कि लोग यह सच्चाई जान लें -
'इंसान अपनी तकदीर खुद बनाता है।'
देखिए, जैसा में पहले ही बता चुका हूँ, हमारे विचारों में बहुत शक्ति होती है। इनमें इतनी शक्ति होती है कि हम जिन प्रबल विचारों को लंबे समय तक अपने दिमाग़ में रखते हैं, वे अंततः साकार हो जाते हैं और उन्हीं से हमारी तक़दीर बनती है अगर विचार अच्छे हैं, तो तक़दीर भी अच्छी होगी, और अगर विचार बुरे हैं, तो तक़दीर भी बुरी होगी। इस अटल सत्य को हमेशा-हमेशा के लिए पहचान लें कि जैसे आपके विचार होंगे, वैसी ही आपकी तक़दीर होगी, वैसा ही आपका जीवन होगा।
माना जाता है कि इंसान के दिमाग़ में हर दिन लगभग 60,000 विचार आते हैं। और यही विचार मिलकर हमारी तक़दीर बनाते हैं। बस एक चीज़ का ध्यान रखें, हमारी तक़दीर में सबसे ज़्यादा योगदान उस विचार का होता है, जो हमारे दिमाग़ में मौजूद सबसे प्रबल और स्थायी विचार होता है। अपने दिमाग़ की शक्ति को कम न आँकें। यह इतना ज़्यादा शक्तिशाली है कि इसकी बदौलत मनुष्य ने इतने सारे वैज्ञानिक आविष्कार कर लिए हैं, जो कल्पनातीत लगते हैं। इंसान का दिमाग बहुत चतुर बुनकर होता है। यह चरित्र की भीतरी पोशाक भी बुनता है और परिस्थिति की बाहरी पोशाक भी। अब तक यह अज्ञान के धागे से कष्ट की पोशाक बुन रहा था। आइए, अब हम ज्ञान के धागे से इससे ख़ुशी की पोशाक बुनवाते हैं! विचारों में शक्ति होती है और इस शक्ति का इस्तेमाल अब आप अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। इस पुस्तक में बताया गया है कि आप यह काम कैसे कर सकते हैं।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | जैसे विचार वैसा जीवन | Jaisa Vichar Vaisa Jeevan |
Author: | Dr. Sudhir Dixit |
Total pages: | 44 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 3.4 ~ MB |
Download Status: | Available |
![New](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhRk0UM84B3lsPjWgIOdOJfe68kPI-M3Pi5ZLd09gaTpd1vL9E8L3xnLg-UoqP-wG3Qdq9ml1X26LhQVM1_8DF-2JvlCItuO-dQRAcDFFIV90iPvDs8nVw8NcRmqVK710pGSpeHJMvT1yIlbYXQ7RsFFmQ1I_4mGyjlhmlY56rI6T8X9OKXqGs432X9_eI/s1600-rw/new.gif)
= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Hindi Book Pdf, Hindi Book Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Pdf Download, Hindi Book Free Jaisa Vichar Vaisa Jeevan, Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Hindi Book by Dr. Sudhir Dixit Pdf, Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Hindi Book Pdf Free Download, Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Hindi E-book Pdf, Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Hindi Ebook Pdf Free, Jaisa Vichar Vaisa Jeevan Hindi Books Pdf Free Download.