Free Hindi Book One Percent Formula In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, 1% फॉर्मूला | One Percent Formula download pdf in hindi | Tom Connellan Books PDF| 1% फॉर्मूला, One Percent Formula Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
शाम को केन ने अपना कंप्यूटर बंद किया और संतुष्टि से कुर्सी पर टिक गया। यह एक और शानदार दिन था, जिसमें उसने बेहतरीन काम किया था। गलियारे में देखते हुए वह मुस्कराया और उसने अपनी एक सहकर्मी को हाथ हिलाकर विदा दी. जो दरवाज़े की तरफ़ जा रही थी। ऐसे लोगों का आस-पास रहना बेहतरीन था. जिनके साथ वह मिल-जुलकर बहुत अच्छी तरह काम कर सकता था। उसकी नज़रें उस पुरस्कार की ओर गईं, जिसे उसने कुछ समय पहले ही फ्रेम कराकर दीवार पर बाक़ी पुरस्कारों के नज़दीक टाँगा था। उसने याद किया कि हर पुरस्कार मिलते समय उसे कितना अच्छा लगा था और उसके साथ मिलने वाले प्रमोशन तथा सम्मान भी।
फिर उसने अपनी डेस्क पर अपने परिवार के फ़ोटो देखे। केन का वैवाहिक जीवन बेहतरीन था, एक बेहतरीन महिला के साथ। वे एक दूसरे से प्रेम करते थे और मिलकर बहुत मज़े करते थे और जब ज़िंदगी में मुश्किलें आती थीं, तो वे एक दूसरे को सहारा देते थे। जहाँ तक बेटे और बेटी की बात थी. उन पर केन को सबसे ज़्यादा गर्व था और उनके आस - पास रहने से हमेशा खुशी मिलती थी। लगभग हमेशा आखिर वे बच्चे थे, केन ने मुस्कराते हुए सोचा।
उसने संतुष्टि भरी गहरी साँस ली। वह सौ फ़ीसदी ईमानदारी से कह सकता था कि वह एक खुश इंसान था कि वह संसार के शिखर पर था।
लेकिन यह हमेशा ऐसा नहीं था....
छह महीने पहले केन बड़े बुरे हाल में था। पुराने दिनों की याद आते ही उसके चेहरे की मुस्कान मिट गई। वह और उसकी पत्नी ज़्यादातर समय एक दूसरे से झगड़ते रहते थे, एक दूसरे के दोष निकालते रहते थे। बच्चे भी उद्दंड होते जा रहे थे और विद्रोही तेवर दिखा रहे थे; स्कूल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। अपनी नौकरी में केन बहुत नाखुश था। उसे अपनी नौकरी जोखिम में नज़र आती थी और हर दिन कम से कम दो सहकर्मियों से उसका झगड़ा हो जाता था।
उसे ज़रा भी नहीं पता था कि वह इस बुरे हाल में कैसे पहुँचा। बस एक दिन उसने खुद को वहाँ पाया। अपने मित्रों, परिवार वालों और सहकर्मियों को देखने पर उसे अहसास हुआ कि वह अकेला ही नहीं था; दरअसल बहुत से लोग उतने ही बुरे हाल में थे। उनमें से किसी को भी यह नहीं पता था कि वह वहाँ कैसे पहुँचे। कुछ को तो यह अहसास भी नहीं था कि वे वहाँ थे। केन ने सोचा कि क्या जीवन का यही मतलब है, क्या ज़िंदगी ऐसी ही होती है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | 1% फॉर्मूला | One Percent Formula |
Author: | Tom Connellan |
Total pages: | 111 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 1.7 ~ MB |
Download Status: | Available |
= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: One Percent Formula Hindi Book Pdf, Hindi Book One Percent Formula Pdf Download, Hindi Book Free One Percent Formula, One Percent Formula Hindi Book by Tom Connellan Pdf, One Percent Formula Hindi Book Pdf Free Download, One Percent Formula Hindi E-book Pdf, One Percent Formula Hindi Ebook Pdf Free, One Percent Formula Hindi Books Pdf Free Download.