Free Hindi Book Rahasya Abha Mandal Ka In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, रहस्य आभा मंडल का | Rahasya Abha Mandal Ka download pdf in hindi | Muni Kishanlal Books PDF| रहस्य आभा मंडल का, Rahasya Abha Mandal Ka Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
आभामंडल : व्यक्ति से समष्टि के कल्याण तक
'रहस्य आभामंडल का' नामक ग्रंथ अपने आप में आध्यात्मिक चिंतन परंपरा की सर्वोत्तम परिणति है। आभामंडल के विषय में यह ग्रंथ न केवल भारत के, अपितु समग्र विश्व के जिज्ञासुओं का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। आभामंडल क्या है? उसको जानने की जिज्ञासा ही हमें उसकी ओर अग्रसर करती है। जिस तरह 'ब्रह्मसूत्र' का आरंभ 'अथातो ब्रह्मजिज्ञासा' नामक प्रथम सूत्र से होता है, वैसा ही आरंभ यहाँ पर 'अथातो आभामंडल जिज्ञासा' के द्वारा होता हुआ दिखाई पड़ता है।
अस्तित्व की बहती धारा का न कोई आदि है, न कोई अंत। उसी की एक धारा का नाम है जीवन। 'महाभारत' में कहा गया है-'न मानुषात् परतरं हि किंचित्', अर्थात् इस पृथ्वी पर मनुष्य जीवन से श्रेष्ठ और कुछ नहीं है। मनुष्य जीवन ही सर्वश्रेष्ठ है। वस्तुतः मनुष्य अपने आभामंडल से जुड़ा हुआ है। आभामंडल जैसे गहन विषय का यहाँ पर सुचारु रूप से निरूपण किया गया है। 24 अध्यायों में विभाजित इस ग्रंथ के विभिन्न अध्यायों के शीर्षक अपने आप में विषय वस्तु का पूर्णतया विवरण प्रस्तुत करते हैं। कुछ शीर्षक द्रष्टव्य हैं रहस्य आभामंडल का, कैसे परखें आभामंडल को? रहस्य चिर यवा रहने का, कैसे करें आत्मदर्शन की यात्रा, आत्मविद्या परम विद्या आदि। अन्य अध्यायों के नामों का उल्लेख अनुक्रमणिका स्वयं काव्यात्मक होने के साथ-साथ विषय-वस्तु को स्वयंसिद्ध कर देने में समर्थ है।
प्रारंभ में ही आभामंडल को परिभाषित करते हुए लेखक महोदय कहते हैं कि "वह एक रंगीन भावधारा है। भावों के अनुरूप निकलनेवाली ऊर्जा तरंगें विभिन्न रंगों के रूप में प्रकट होती हैं। इन रंगों की विशेष कैमरों दूबारा वीडियोग्राफी की जाती है। क्रिलियन फोटोग्राफी से दृश्य बन जाता है। रंग परिवर्तन से भावों के परिवर्तनानुसार आभामंडल मस्तिष्क का प्रभामंडल बनकर महापुरुषों के मस्तक के पीछे प्रकाश पुंज सा दिखाया जाता है। शुभभावों से निकलनेवाली रश्मियाँ-तेजस, पद्म और शुक्ल लेश्या कहलाती हैं। अशुभ भावों से निकलनेवाली रश्मियाँ मलिन होती हैं, जो कापोत, नील और कृष्ण कहलाती हैं। आभामंडल के लिए अंग्रेजी में 'ओरा' शब्द का प्रयोग होता है। दूसरे शब्दों में हम आभामंडल को 'चेतना की परछाई' भी कह सकते हैं। आत्मा रूपी चैतन्य और सत्त्व, रजस और तमस रूप त्रिगुणात्मिका प्रकृति के संतुलन से ही आभामंडल का संतुलन बन सकता है।"
आभामंडल को हम कैसे परखें? इस विषय का बड़े ही वैज्ञानिक ढंग से निरूपण किया गया है। मंत्र- ध्वनि द्वारा आभामंडल की अनुभूति हो सकती है। हमारे मंगलमय 'सुमनसा स्याम' और 'श्री सम्पन्नोऽहं स्याम्' जैसे संकल्पों दुबारा हम सदैव प्रसन्न और संपन्न रह सकते हैं। तत्पश्चात् स्वस्थ, चमकीले और प्राणवान् आभामंडल का विस्तृत परिचय दिया गया है। हमारी शारीरिक व मानसिक बीमारियों का मुख्य कारण हमारी नकारात्मक विचारधारा और अवसाद (डिप्रेशन) है। अब प्रश्न उठता है कि अपने सूक्ष्मातिसूक्ष्म आभामंडल को हम कैसे देखें? आभामंडल को देखना और समझना असंभव तो नहीं है, लेकिन मन की चंचलता के कारण कठिन अवश्य है। श्वास प्रेक्षा तथा प्राणायाम के माध्यम से इसको देखने का अभ्यास किया जा सकता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | रहस्य आभा मंडल का | Rahasya Abha Mandal Ka |
Author: | Muni Kishanlal |
Total pages: | 114 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 1.7 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Rahasya Abha Mandal Ka Hindi Book Pdf, Hindi Book Rahasya Abha Mandal Ka Pdf Download, Hindi Book Free Rahasya Abha Mandal Ka, Rahasya Abha Mandal Ka Hindi Book by Muni Kishanlal Pdf, Rahasya Abha Mandal Ka Hindi Book Pdf Free Download, Rahasya Abha Mandal Ka Hindi E-book Pdf, Rahasya Abha Mandal Ka Hindi Ebook Pdf Free, Rahasya Abha Mandal Ka Hindi Books Pdf Free Download.