Free Hindi Book Swayam Mein Vishwas In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, स्वयं में विश्वास | Swayam Mein Vishwas download pdf in hindi | Joseph Murphy Books PDF| स्वयं में विश्वास, Swayam Mein Vishwas Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
बाइबल में जोसेफ़ का मतलब है "अनुशासित या नियंत्रित कल्पना।" यह मन की बा प्राथमिक शक्ति है। इसमें आपके विचारों को प्रक्षेपित करने और वस्त्र पहनाने की शक्ति है। यानी इसमें आपके विचारों को संसार के पर्दे पर साकार या प्रकट करने की शक्ति है।
इज़राइल जोसेफ़ से प्रेम करता था। इज़राइल आध्यात्मिक दृष्टि से जाग्रत मनुष्य है, जो नियंत्रित कल्पना की शक्ति जानता है। इसे "उसकी वृद्धावस्था का पुत्र" कहा जाता है। पुत्र का मतलब है "अभिव्यक्ति।" वृद्धावस्था का निहितार्थ है मन के नियमों का ज्ञान व बुद्धिमत्ता। जब आप कल्पना की शक्ति जान जाएँगे, तो आप इसे "अपनी वृद्धावस्था का पुत्र" कहने लगेंगे। उम्र का संबंध बरस गुज़रने से नहीं है; इसका संबंध तो दरअसल आपमें बुद्धिमत्ता और दैवी ज्ञान के उदय से है। कल्पना वह शक्तिशाली औज़ार है, जिसका इस्तेमाल महान वैज्ञानिकों, कलाकारों, भौतिकशास्त्रियों, आविष्कारकों, वास्तुविदों और आध्यात्मिक लोगों ने किया है। जब संसार ने कहा, "यह असंभव है; इसे नहीं किया जा सकता," तो कल्पनाशील व्यक्ति ने कहा, "यह हो चुका है!" अपनी कल्पना के दम पर आप वास्तविकता की गहराइयों को भेद सकते हैं और प्रकृति के रहस्य उजागर कर सकते हैं।
एक बड़े उद्योगपति ने मुझे एक बार बताया था कि उसने एक छोटे स्टोर से कैसे शुरुआत की। उसने कहा कि वह सपने देखता था (जोसेफ़ स्वप्नदर्शी थे) कि उसका एक बड़ा कॉपोरशन होगा, जिसकी शाखाएँ पूरे देश में फैली होंगी। उसने आगे कहा कि नियमित और सुनियोजित रूप से उसने अपने मन में बड़ी इमारतों, ऑफ़िसों, फ़ैक्ट्रियों तथा स्टोर्स का चित्र देखा। वह जानता था कि मन की कीमियागिरी के ज़रिये वह ऐसा धागा बुन लेगा, जिससे उसके सपनों को वस्त्र पहनाए जाएँ, यानी वे साकार हो जाएँ।
वह समृद्ध बनने लगा। आकर्षण के शाश्वत नियम द्वारा वह विचारों, कर्मचारियों, मित्रों, पैसों और अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक हर चीज़ अपनी ओर आकर्षित करने लगा। उसने सचमुच अपनी कल्पना का अभ्यास किया और उसे विकसित किया। वह अपने मन में इन मानसिक साँचों के साथ तब तक जिया, जब तक कि कल्पना ने उन्हें आकार के वस्त्र नहीं पहना दिए।
मुझे उसकी कही हुई एक टिप्पणी ख़ास पसंद आई, जो इस प्रकार है: "असफल के रूप में अपनी कल्पना जितना आसान है, उतना ही आसान सफल व्यक्ति के रूप में अपनी कल्पना करना है और यह कहीं ज़्यादा रोचक भी है।"
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | स्वयं में विश्वास | Swayam Mein Vishwas |
Author: | Joseph Murphy |
Total pages: | 45 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 0.7 ~ MB |
Download Status: | Available |
= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Swayam Mein Vishwas Hindi Book Pdf, Hindi Book Swayam Mein Vishwas Pdf Download, Hindi Book Free Swayam Mein Vishwas, Swayam Mein Vishwas Hindi Book by Joseph Murphy Pdf, Swayam Mein Vishwas Hindi Book Pdf Free Download, Swayam Mein Vishwas Hindi E-book Pdf, Swayam Mein Vishwas Hindi Ebook Pdf Free, Swayam Mein Vishwas Hindi Books Pdf Free Download.