Free Hindi Book Time Management In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, टाइम मैनेजमेंट | Time Management download pdf in hindi | Niharika Singh Lodhi Books PDF| टाइम मैनेजमेंट, Time Management Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
आप अपने जीवन में बहुत से ऐसे लोगों से मिले होंगे, जो यह जानते हैं कि उनका समय कैसा है, और उन्हें समय रहते ना ही जाने कितनी उपलब्धियों को प्राप्त करना है। कुछ लोग ज़िंदगी और समय के महत्त्व को समझते हुए, अपने समय का पूर्ण रूप से फायदा उठाते हैं और वास्तव में ऐसे लोग ही सफलता की सीढ़ियों पर बिना किसी संकोच के चढ़ते रहते हैं। स्पष्ट बात यह है कि जो भी व्यक्ति समय के महत्त्व को समझता है, समय उसका साथ देता है।
समय अमूल्य है। यह हम सब जानते हैं कि समय धन से अधिक मूल्यवान होता है। आपकी जिंदगी में समय सीमित है। यह आप पर निर्भर है कि आप अपने समय का सदुपयोग कितनी बुद्धिमानी से कर पाते हैं। जिस को समय की क़द्र होती है, असल में वही व्यक्ति सफल होता है।
जो समय के मूल्य को नहीं समझते हैं, वह बस एक ही राग अलापते हैं कि 'मेरे पास तो समय ही नहीं है'। हम सबके पास समय एक समान होता है। यह पूर्ण से हम पर निर्भर है कि हम कैसे अपने समय का सदुपयोग करते हैं।
सफलता और असफलता को बीच की सबस बड़ी विभाजक रखा को, इन पांच शब्दों में बताया जा सकता ह' कि 'मेरे पास समय नहीं ह"। -फिल्ड
यह सत्य है कि जब आप ऐसा कहते हैं कि 'मेरे पास समय नहीं है' तो समझ लीजिए आप सफलता से असफलता की ओर तेज़ गति से बढ़ रहे हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके 'मेरे पास समय नहीं है' की बहानेबाज़ी से बचें। यह वाक्य आपके अंदर सिर्फ और सिर्फ नकारात्मकता को ही पैदा करता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इस शब्द को अपने जीवनशैली से बहिष्कृत कीजिए। अपने जीवन में सकारात्मक शब्दों व सकारात्मक वाक्यों को जगह दें, 'मेरे पास सार्थक कामों के लिए समय ही समय है' इस वाक्य को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाइए। कोशिश करिए सफल अवश्य होंगे।
आप दृढ़ निश्चित रहिए अपने लक्ष्य के प्रति। सबसे पहले तो आप लक्ष्य सुनिश्चित कर लें कि आप को किस दिशा की ओर सफलता हासिल करनी है, और फिर अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपने कार्य में लग जाएं। बिना लक्ष्य के मनुष्य दिशाहीन प्राणी होता है। बिना लक्ष्य के आप अपने समय का निश्चित रूप में उपयोग नहीं कर सकते हैं। लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। जो लोग सफल होना चाहते हैं, वह लोग सोच समझ कर अपने समय का उपयोग करते हैं। सफल और उत्पादक लोग अपना समय फालतू में व्यर्थ नहीं करते हैं।
आज के तकनीकि युग में अगर आप समय प्रबंधन को महत्त्व नहीं देंगे तो आप का समय रेत की तरह फिसलता जाएगा। आज का युग विज्ञान का युग है, आज विज्ञान की सहायता से कई सारे उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कंप्यूटर और ना ही जाने ऐसे कितने उपकरण हमारे पास हैं, जिसका उपयोग हम समय बचाने के लिए भी करते हैं और समय काटने के लिए भी। सोचने वाली बात यह है कि हम अपना समय काट क्यों रहे हैं? क्या हमारे पास इतना फालतू समय है कि हम उसे काट रहे हैं। हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है? समय काटना या समय को बचाना? यह आप पर निर्भर है कि आप कौन सी राह अपना रहें हैं।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | टाइम मैनेजमेंट | Time Management |
Author: | Niharika Singh Lodhi |
Total pages: | 110 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 0.8 ~ MB |
Download Status: | Available |
![New](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhRk0UM84B3lsPjWgIOdOJfe68kPI-M3Pi5ZLd09gaTpd1vL9E8L3xnLg-UoqP-wG3Qdq9ml1X26LhQVM1_8DF-2JvlCItuO-dQRAcDFFIV90iPvDs8nVw8NcRmqVK710pGSpeHJMvT1yIlbYXQ7RsFFmQ1I_4mGyjlhmlY56rI6T8X9OKXqGs432X9_eI/s1600-rw/new.gif)
= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Time Management Hindi Book Pdf, Hindi Book Time Management Pdf Download, Hindi Book Free Time Management, Time Management Hindi Book by Niharika Singh Lodhi Pdf, Time Management Hindi Book Pdf Free Download, Time Management Hindi E-book Pdf, Time Management Hindi Ebook Pdf Free, Time Management Hindi Books Pdf Free Download.