Free Hindi Book Aryabhatt In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, आर्यभट्ट | Aryabhatt download pdf in hindi | Gunakar Muley Books PDF| आर्यभट्ट, Aryabhatt Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
आर्यभट (499 ई.) के साथ भारत में गणित और ज्योतिष के अध्ययन का एक नया युग शुरू हुआ था, वैज्ञानिक चिंतन की एक नई स्वस्थ परंपरा स्थापित हुई थी। साथ ही, आर्यभट प्राचीन भारत के पहले वैज्ञानिक हैं जिन्होंने अपने समय (जन्म: 476 ई.) के बारे में स्पष्ट जानकारी दी है।
निस्संकोच कहा जा सकता है कि आर्यभट प्राचीन भारत के सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ और ज्योतिषी थे। वे परंपराओं को तोड़नेवाले एक क्रांतिकारी विचारक भी थे। आर्यभट प्राचीन भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और तारामंडल स्थिर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि सूर्य और चंद्र को ग्रहण क्यों लगते हैं। आर्यभट की युग-पद्धति ज्यादा वैज्ञानिक थी। उन्होंने यह भी कहा था कि सृष्टि का कोई आदि-अंत नहीं।
आर्यभट की गणित के क्षेत्र में उपलब्धियाँ भी बड़े महत्त्व की हैं। उन्होंने वृत्त की परिधि और व्यास के अनुपात (7) का जो मान (3.1416) दिया उसका आज भी स्कूलों में इस्तेमाल होता है। आज स्कूलों में जो त्रिकोणमिति पढ़ाई जाती है वह भी आर्यभट की मूल विधि पर आधारित है। आर्यभट ने एक विशिष्ट प्रकार के समीकरणों को, जिन्हें प्राचीन भारत में कुट्टक कहा जाता था, हल करने का तरीका खोज निकाला ।
आर्यभट अपने समय के, न केवल भारत के बल्कि संसार के, एक महान वैज्ञानिक थे; इसीलिए भारत के पहले वैज्ञानिक उपग्रह को आर्यभट नाम दिया गया। वस्तुतः उसके बाद ही जनसाधारण को प्राचीन भारत के इस महान वैज्ञानिक के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी मिलने लगी।
बहुत दिनों से इच्छा थी कि मैं आर्यभट के बारे में विद्यार्थियों के लिए एक छोटी-सी पुस्तक लिखूँ। पुस्तक तैयार हो गई, तो लगा कि अनेक विद्यार्थियों को केवल इतनी जानकारी से संतोष नहीं होगा, अध्यापक-वर्ग भी आर्यभट के बारे में कुछ अधिक विस्तार से जानना चाहेगा। इसलिए मैंने संदर्भ और टिप्पणियों के अंतर्गत अतिरिक्त विवरण का भी समावेश कर दिया। जो अध्येता आर्यभट और भारतीय गणित तथा ज्योतिष के बारे में व्यापक अध्ययन करना चाहते हैं उनके उपयोग के लिए मैंने अंत में पठनीय ग्रंथों की सूची दी है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | आर्यभट्ट | Aryabhatt |
Author: | Gunakar Muley |
Total pages: | 82 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 4 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Aryabhatt Hindi Book Pdf, Hindi Book Aryabhatt Pdf Download, Hindi Book Free Aryabhatt, Aryabhatt Hindi Book by Gunakar Muley Pdf, Aryabhatt Hindi Book Pdf Free Download, Aryabhatt Hindi E-book Pdf, Aryabhatt Hindi Ebook Pdf Free, Aryabhatt Hindi Books Pdf Free Download.