Free Hindi Book Atithi In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, अतिथि | Atithi download pdf in hindi | Shivani Books PDF| अतिथि, Atithi Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
“अम्मा" जया का तमतमाया चेहरा देखकर, माया सहसा सहम गई थी। शांत-सौम्य पुत्री का ऐसा उग्र रूप वह पहली बार देख रही थी।
"मुझे कांता ने बताया, तुम मेरा रिश्ता लेकर उसके घर गिड़गिड़ाने गई थीं। तुम जानती हो, वे लोग कितने ओछे हैं, कांता ने आज सबके सामने ही मुझे अपमानित किया।"
माया सहम कर चुप हो गई। निश्चय ही बाप की यह मुँहलगी लड़की उनके आते ही उनसे भी कह देगी।
"मेरी जया सचमुच जया है।" श्यामाचरण कहते थे।
"सिंहस्कंधाधिरूढ़ा त्रिभुवनमखिलं तेजसा पूरयन्तीं" सदा सिंह के कंधे पर चढ़ी मेरी बेटी अपने तेज से तीनों लोकों को परिपूर्ण करती रहेगी। तुम क्यों इसके विवाह की चिंता करती हो। देख लेना, लोग इसे माँगकर सर-माथे पर बिठाएँगे।"
"मैंने कह दिया है अम्मा। मुझे शादी नहीं करनी है और न तुम मेरे रिश्ते की बात लेकर आज से इधर-उधर जाओगी।"
निश्चय ही कांता ने कुछ ऐसी-वैसी बात कह दी होगी। सामान्य-सी बात से उत्तेजित होने वाली लड़की नहीं थी जया। करती भी क्या, जया के पिता को तो दिन पर दिन सयानी हो रही पुत्री की चिंता ही नहीं थी। इसी वर्ष उसकी पढ़ाई भी पूरी हो जाएगी। फिर एक बात और भी थी। अपनी ही रिश्तेदारी में दो-तीन लड़कियाँ विजातीय लड़कों से प्रेमविवाह कर चुकी थीं। उस पर जया का रूप ऐसा दिव्य न होता तो उसे चिंता नहीं थी।
कांता उसके साथ पढ़ती थी। ऊँचा जाना-पहचाना खानदान था। उन्हीं का-सा मध्यमवर्गीय परिवार भी था। माया की यह दृढ़ धारणा थी कि विवाह संबंध अपने ही तबके में होना चाहिए। फिर अनिल था भी सुदर्शन-विनम्र लड़का। अगले साल इंजीनियर बन जाएगा। आज तक उस खानदान में हाईस्कूल से आगे कोई नहीं पढ़ पाया था। सबने दुकान के बही-खाते ही सम्हाले थे। इसी से अनिल की माँ का अहं अवश्य कभी-कभी फुफकार उठता है।
"हमारा तो बस यही एक है जया की माँ" उन्होंने एक दिन बातों ही बातों में सुना दिया था। “थोड़ा-बहुत लेन-देन तो हम भी चाहेंगे। आखिर हमें भी दो बिटियाँ ब्याहनी हैं। फिर उसकी पढ़ाई में क्या कम खर्च हुआ है?"
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | अतिथि | Atithi |
Author: | Shivani |
Total pages: | 235 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 4.5 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Atithi Hindi Book Pdf, Hindi Book Atithi Pdf Download, Hindi Book Free Atithi, Atithi Hindi Book by Shivani Pdf, Atithi Hindi Book Pdf Free Download, Atithi Hindi E-book Pdf, Atithi Hindi Ebook Pdf Free, Atithi Hindi Books Pdf Free Download.