Free Hindi Book Bahata Pani In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, बहता पानी | Bahata Pani download pdf in hindi | Aabid Surti Books PDF| बहता पानी, Bahata Pani Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
कभी लगाते थे इन्साँ गले से मौत,
क्यों मरते हैं आज कुत्ते की मौत।
फिसलकर कोख से तू रोता है क्यों,
सफर में साथ तेरे चलती है मौत।
मर के सौ बार यहाँ लोग जिंदा हैं,
मत पूछ कि कितनी शर्मिदा है मौत।
हम तो तेरे चाहनेवालों में हैं,
हमीं से क्यों आँखें चुराती है मौत।
ललकारा था हमने तेरे खुदा को,
क्यों अपनी चूड़ियाँ तोड़ लीं ऐ मौत।
असद महल के शयनागार की शय्या पर लेटे-लेटे बुढ़ी बेगम शबाना सोच रही थी, किसी से उसका घनिष्ठ संबंध था तो वह थी मृत्यु। अपनी माँ की कोख में ही मृत्यु से उसका प्रथम परिचय हुआ और दोनों ने साथ-साथ यात्रा प्रारंभ की थी, सफर के हर मोड़ पर एक-एक रिश्ता छूटता गया था। आज पलटकर देखने पर उनके कंकाल भी कहाँ नजर आते थे!
अपने साठ वर्ष के जीवनकाल में एक रहस्य बूढ़ी बेगम ने भलीभाँति जान लिया था मृत्यु निश्वित, निसंशय है, बाकी सारा जीवन अनिश्चितता की श्रृंखला के समान है। बात चाहे छोटी हो या बड़ी, किसी-न-किसी प्रकार की शंका उसमें छिपकर बैठी होती है। मसलन, धुंध छैटेगी या नहीं? रात में ओले पड़ सकते हैं और नहीं भी। कल को सूर्य उदय होगा ही, ऐसा डंके की चोट पर कोई सिद्ध औघड़ भी नहीं बता सकता।
यह तो मौसम की चर्चा हुई। बूढ़ी बेगम की उम्र-दराज भी इन्हीं अनिश्चितताओं में कटी थी। बचपन में ईद के चाँद के निकलने की आशंका, जवानी में विवाह होने, न होने की चिंता, पालना बंधेगा या नहीं, उसकी फिक्र-मगर मलेकुल-मौत?
इस बला के आने, न आने का प्रश्न ही नहीं उठता। उठेगा भी कैसे? वह जालिम अपने इरादे का पक्का है। निश्चित समय, निश्चित स्थान पर बराबर आकर वह अपने निशाने को धर दबोचता है......
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | बहता पानी | Bahata Pani |
Author: | Aabid Surti |
Total pages: | 132 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 1.9 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Bahata Pani Hindi Book Pdf, Hindi Book Bahata Pani Pdf Download, Hindi Book Free Bahata Pani, Bahata Pani Hindi Book by Aabid Surti Pdf, Bahata Pani Hindi Book Pdf Free Download, Bahata Pani Hindi E-book Pdf, Bahata Pani Hindi Ebook Pdf Free, Bahata Pani Hindi Books Pdf Free Download.