Free Hindi Book Bharat Ka Ankaha Itihas In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, भारत का अनकहा इतिहास | Bharat Ka Ankaha Itihas download pdf in hindi | Raghu Hari Dalmia Books PDF| भारत का अनकहा इतिहास, Bharat Ka Ankaha Itihas Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
कितनी आश्चर्यजनक बात है कि आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणालियाँ, छात्रों से ली जानेवाली सबसे कम फीस आदि विशेषताओं से सुसज्जित जवाहरलाल यूनिवर्सिटी, अर्थात् जे.एन.यू, के कैंपस में देश विरोधी नारे लगाए गए। भारतीय करदाताओं द्वारा दिए गए पैसे पर शिक्षा के नाम पर ऐश उड़ानेवाले ये तथाकथित छात्र भारत को खंडित करने के लिए इतने उतावले क्यों हैं? आखिर वो कौन लोग हैं, जो भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के वातावरण को विषैला कर रहे हैं। आखिर इन अलगाववादी और कुत्सित विचारधारा के लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है?
इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए हमें इतिहास में पीछे जाना होगा, दरअसल स्वतंत्रता के बाद भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वामपंथियों के हाथों में सौंप दिया गया। यहीं से शुरू होता है इतिहास के मिथ्याकरण का कार्य। कुछ दरबारी वामपंथी इतिहासकारों ने तथ्यों को अपने हितों के अनुरूप तोड़-मरोड़कर पेश करने का कार्य शुरू किया। वह भारत भूमि, जो पिछले पचास हजार वर्षों से मानव सभ्यता के शिखर पर थी। वह विश्वगुरु भारत, जिसके विषय में प्लिनी ने इस बात का दुखड़ा रोया कि "रोमन साम्राज्य का सारा सोना अंततः भारत चला जाता है, क्योंकि भारत पूरे विश्व को ज्यादातर चीजें निर्यात ही करता है और इस प्रकार व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है।"
वामपंथी इतिहासकारों ने उस महान् भारतीय संस्कृति एवं व्यवस्था को पिछड़ा बताना शुरू कर दिया। सनातन परंपराओं एवं पद्धतियों को सांप्रदायिक घोषित कर दिया गया और मुसलिम तुष्टीकरण की नीति अपनाई गई। दरअसल तुष्टीकरण की नीति स्वाधीनता के समय से ही अपनाई जाने लगी थी। 'मोपला' जैसे नरसंहार पर चुप्पी साध ली गई और किसी दूसरे देश के मुसलिम राजा के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए भारत में खिलाफत आंदोलन चलाया गया। दलितों को हिंदुओं से अलग बताया जाने लगा। सत्ता के लालच में तुष्टीकरण इस कदर बढ़ गया कि भारत विभाजन को चुपचाप मंजूरी दे दी गई। एक आतंकवादी के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए आधी रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटानेवालों ने तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर चुप्पी साध ली।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | भारत का अनकहा इतिहास | Bharat Ka Ankaha Itihas |
Author: | Raghu Hari Dalmia |
Total pages: | 129 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 10 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Bharat Ka Ankaha Itihas Hindi Book Pdf, Hindi Book Bharat Ka Ankaha Itihas Pdf Download, Hindi Book Free Bharat Ka Ankaha Itihas, Bharat Ka Ankaha Itihas Hindi Book by Raghu Hari Dalmia Pdf, Bharat Ka Ankaha Itihas Hindi Book Pdf Free Download, Bharat Ka Ankaha Itihas Hindi E-book Pdf, Bharat Ka Ankaha Itihas Hindi Ebook Pdf Free, Bharat Ka Ankaha Itihas Hindi Books Pdf Free Download.