Free Hindi Book Chanakya Charitam In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, चाणक्य चरितम् | Chanakya Charitam download pdf in hindi | M. I. Rajasve Books PDF| चाणक्य चरितम्, Chanakya Charitam Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
विष्णुगुप्त चाणक्य तक्षशिला विद्यापीठ के प्रमुख आचार्य थे। तत्कालीन भारतवर्ष छोटे-छोटे राज्यों, गणराज्यों एवं साम्राज्यों में बंटा हुआ था। अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष और अविवेक के कारण ये प्रायः परस्पर युद्धरत रहते थे। एक दूसरे को नीचा दिखाना और स्वयं को शक्तिसंपन्न सिद्ध करना इनका मुख्य उद्देश्य होता था। इन संघर्षपूर्ण विषम परिस्थितियों में आचार्य चाणक्य ने एक बार भी हस्तक्षेप नहीं किया, क्योंकि वे राजा-महाराजाओं के पारस्परिक संघर्ष से आचार्यों, गुरुकुलों एवं विद्यापीठों का अलग रहना ही श्रेष्ठ समझते थे।
राज-काज की महत्त्वाकांक्षाओं के बीच राष्ट्रीय राजाओं की प्रतिद्वंद्विता को आचार्य चाणक्य सामान्य संघर्ष मानते थे, किंतु जब एक विदेशी आक्रांता यवनराज सिकंदर का भारतवर्ष पर आक्रमण हुआ तो चाणक्य का 'चरित्र' चतुर्गुणित होकर चतुर्दिश व्याप्त हो गया।
एक विद्यापीठ का आचार्य होते हुए चाणक्य ने ही सर्वप्रथम विखंडित भारतवर्ष को 'अखंड राष्ट्रीय एकता' का पाठ पढ़ाया। 'अखंड राष्ट्रीय एकता' की कार्यसिद्धि हेतु केकय, कठ, मालव आदि वाहीक प्रांत के लगभग सभी राज्य (गांधार राज्य के अलावा) आचार्य चाणक्य के सम्मुख नत हो गए। जब यही प्रस्ताव मगधराज महापद्म धनानंद के सम्मुख प्रस्तुत हुआ तो अहंकारवश वह आचार्य का अपमान कर बैठा... विनाशकाले विपरीत बुद्धि !
मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में अपमान 'चाणक्य' का नहीं, वरन् उनके 'चरित्र' का हुआ था, उनके 'अखंड राष्ट्रीय एकता' के प्रस्ताव का हुआ था। आचार्य चाणक्य के चरित्र को चुनौती देने के परिणामस्वरूप महाराज महापद्म धनानंद को न केवल अपने साम्राज्य से हाथ धोना पड़ा, अपितु वह अपने संपूर्ण वंश का सर्वनाश भी करा बैठा..........
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | चाणक्य चरितम् | Chanakya Charitam |
Author: | M. I. Rajasve |
Total pages: | 206 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 62 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Chanakya Charitam Hindi Book Pdf, Hindi Book Chanakya Charitam Pdf Download, Hindi Book Free Chanakya Charitam, Chanakya Charitam Hindi Book by M. I. Rajasve Pdf, Chanakya Charitam Hindi Book Pdf Free Download, Chanakya Charitam Hindi E-book Pdf, Chanakya Charitam Hindi Ebook Pdf Free, Chanakya Charitam Hindi Books Pdf Free Download.