Free Hindi Book Karl Marx In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, कार्ल मार्क्स | Karl Marx download pdf in hindi | Zelda Kahan Coates Books PDF| कार्ल मार्क्स, Karl Marx Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
मार्क्स के समर्थकों और विरोधियों दोनों में ही एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनका समर्थन या विरोध मार्क्स और मार्क्सवाद के बारे में प्रत्यक्ष व्यक्तिगत जानकारी और समझ के बजाय सुनी-सुनायी बातों पर आधारित होता है। मार्क्स के स्वयं के लेखन और उनके बारे में लिखी गयी सामग्री को पूरी तरह पढ़कर समझने लायक अवकाश एवं धैर्य बहुत कम लोगों के पास होता है। ऐसे में कुछ ऐसी सामग्री की आवश्यकता अनुभव होती है जो कम समय और कम परिश्रम में जनसामान्य को मार्क्स और मार्क्सवाद की बुनियादी समझ से लैस कर सके। जो मार्क्सवाद की प्रवेशिका या 'प्राइमर' की भूमिका निभा सके। हिन्दी में शिववर्मा और सव्यसाची ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किये हैं। परन्तु उनके लेखन की अपनी सीमाएँ हैं।
कुछ प्रबुद्ध मित्रों के सुझाव और सहयोग से जेल्डा काहन कोट्स लिखित मार्क्स की जीवनी जब उपलब्ध हुई तो लगा कि यह पुस्तक यदि हिन्दी में सुलभहो तो एक बहुत बड़े अभाव की पूर्ति हो सकती है। यह पुस्तक मार्क्स के जीवन-संघर्ष और उनकी विचारधारा को अत्यन्त सरल सहज और संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करती है। यह तय हुआ कि इस पुस्तक का हिन्दी अनुवाद करके उसे प्रकाशित किया जाये। अनुवाद हो भी गया। परन्तु अपरिहार्य कारणों से प्रकाशन टलता रहा और लगभग तीन वर्ष का लम्बा समय निकल गया। इसी बीच एक अन्य सज्जन से सम्पर्क हुआ जो प्रकाशन की दुनिया में प्रवेश करने जा ही रहे थे। उनसे बात करके ऐसा लगा कि यह जीवनी जनसुलभ मूल्य पर प्रकाशित हो जायेगी और मैंने अपनी स्वीकृति दे दी। प्रकाशन हो भी गया। परन्तु जल्दी ही कुछ ऐसा लगने लगा कि सब कुछ इतना आसान नहीं होता। पुस्तक का मूल्य भले ही कम रखा गया था परन्तु सुलभ वह अब भी नहीं हो पा रही थी। एक आध मित्र ने शिकायत की तो मैंने उन्हें अपने पास से एक प्रति दे दी।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | कार्ल मार्क्स | Karl Marx |
Author: | Zelda Kahan Coates |
Total pages: | 74 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 1.4 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Karl Marx Hindi Book Pdf, Hindi Book Karl Marx Pdf Download, Hindi Book Free Karl Marx, Karl Marx Hindi Book by Zelda Kahan Coates Pdf, Karl Marx Hindi Book Pdf Free Download, Karl Marx Hindi E-book Pdf, Karl Marx Hindi Ebook Pdf Free, Karl Marx Hindi Books Pdf Free Download.