Free Hindi Book Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, कुंडलिनी जागरण एक अद्भुत यात्रा | Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra download pdf in hindi | Rahul Sharma Books PDF| कुंडलिनी जागरण एक अद्भुत यात्रा, Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
छात्र जीवन की रोचक घटना
ये साल 2009 की बात है, मेरा एडमिशन हुआ क्लास 11 में। चूंकि मेरी पढ़ाई उत्तर प्रदेश बोर्ड से हुई है पहले बता देता हूं। नया स्कूल था, मेरे लिए बिल्कुल, में दूसरे स्कूल से वहां आया था दाखिला लेके।
पहले दिन मैं जल्दी पहुंच गया, और जाके अपनी क्लास में बैठ गया, चूंकि ये जो राज्य के बोर्ड से संबंधित स्कूल होते हैं इनमे लड़कियां एक तरफ बैठती हैं, और लड़के एक तरफ। बाकी स्कूलों में जो भी होता हो।
पहले दिन मैं सबसे आगे जाके बैठा था।
फिर देखा कुछ नए लड़के आये मेरी क्लास में, और कहते हैं लगता है इस स्कूल में नए आये हो।
यहां का नियम है कि जो ब्रिलियंट होगा वही सबसे आगे बैठ सकता है। मैने जवाब दिया कि मुझे कोई शक नही खुद की काबिलियत पे, और अगर तुम्हें भी न हो तो बैठ जाओ। कुर्सियां जुड़ी हुई थी, जिसमे 4 लोगों के बैठने की क्षमता होती थी। पर सब मेरी पीछे की कुर्सियों पे बैठ गए।
और इस तरह धीरे धीरे पूरी क्लास भर गई, लड़के लड़कियों से। उस क्लास में स्टूडेंट की संख्या, 150 थी उस समय, जिसमे आधी लड़कियां और आधे लड़के थे लगभग। मेरी कुर्सी पर मेरे जैसे ही नए दाखिला लेने वाले आके बैठ चुके थे।
मैं काफी उत्साहित था, और अंतर्मन में चल रहे ढेरो विचारों पे झूल रहा था। खैर शांति हुई, और क्लास में एक लंबे कद काठी के व्यक्ति का प्रवेश हुआ। लाल आंखे जैसे नशे में धधक रही थीं, वो आके कुर्सी पर बैठे। और सबको घूरने के बाद बोले, देखिए आप सब यहां पढ़ने आये हैं, इसीलिए क्लास में शांति बनाए रखें, और शरारत मत करे वरना आपको स्कूल से नही निकाला जाएगा अपितु आपको एक अच्छा इंसान बनाया जाएगा, उसके लिए चाहे हमे कितने भी डंडे तोड़ने पड़ें।
उनका कठोर हृदयी भाषण सुनके हम सब ठिठके और थोड़ा सहमें। इसके बाद उन्होंने कहा चलो आप सब अपना परिचय फटाफट दो। चूंकि मैं सबसे आगे था लड़को में, तो उन्होंने मुझे कहा, इनविटेशन देना पड़ेगा क्या, अपना परिचय दो जल्दी।
मैं खड़ा हुआ तुरंत और, अपना नाम और किस स्कूल से और किस जगह से आया हूं बता दिया, उन्होंने बैठ जाने का इशारा दिया। इस प्रकार पूरी क्लास का परिचय हुआ जिसमें कई लड़के लड़कियों की काफी मौज ली सर जी ने, पर वो अभी भी उतने ही कठोर थे।
खैर इसके बाद उन्होंने अपना परिचय दिया और बताया की वो हिंदी पढ़ाते हैं। फिर इसके बाद उन्होंने मुझे बुलाया हिंदी की किताब लेके, और मैं उनके बाएं साइड खड़ा हो गया चूंकि इसी तरफ हम सब लड़के भी बैठे हुए थे। लेकिन उन्होंने मुझे दाहिनी साइड किया जिस तरफ लड़कियां बैठी हुई थी। और कहा अरे शर्मा जी आप तो ब्राह्मण हो इन लड़कियों को आपके हिंदी के ज्ञान की बहुत आवश्यकता है, उन्होंने तंज कसा।
खैर इसके बाद मैंने पहला अध्याय खोलके पढ़ने के लिए उनकी तरफ देखा उन्होंने मुझे पढ़ने का इशारा किया।
मैने पढ़ना शुरू किया तो उन्होंने मुझे टोका और कहा धीरे पढ़ो शर्मा जी, जिससे हम भी तो आपके हिंदी ज्ञान को समझ पाएं। मैने धीरे धीरे पढ़ना शुरू किया, थोड़ी देर बाद मेरे गाल पे झन्नाटेदार थप्पड़ पड़ा।
मेरा भेजा फ्राई हो गया, उनके हाँथ की लंबाई चौड़ाई और उसकी मजबूती ने मेरे गाल पे कान पे और आंख के बगल तक छाप रख दी। बहुत भयानक दर्द हुआ मैंने अपने अंतर्मन से पूंछा ऐसा क्यों? कोई जवाब नही, सब सुप्त,,
मैं समझ गया ये परीक्षा और प्रशिक्षण का समय है और यह एक पड़ाव है, और इससे मेरी उन्नति होगी। इतनी जल्दी मैंने खुद को समझा भी लिया।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | कुंडलिनी जागरण एक अद्भुत यात्रा | Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra |
Author: | Rahul Sharma |
Total pages: | 161 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 7.8 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Hindi Book Pdf, Hindi Book Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Pdf Download, Hindi Book Free Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra, Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Hindi Book by Rahul Sharma Pdf, Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Hindi Book Pdf Free Download, Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Hindi E-book Pdf, Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Hindi Ebook Pdf Free, Kundalini Jagaran Ek Adbhut Yatra Hindi Books Pdf Free Download.