Free Hindi Book Mahagatha In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, महागाथा | Mahagatha download pdf in hindi | Satyarth Nayak Books PDF| महागाथा, Mahagatha Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
हिंदू धर्म में पुराण या 'प्राचीन आख्यान', उस पावन साहित्य का एक विश्वकोश है जो देवताओं, राक्षसों, ऋषियों और राजाओं की पारंपरिक किंवदंतियों का वर्णन करता है और ब्रह्मांड-विज्ञान, धर्मशास्त्र, वंशावली और दर्शन जैसे विषयों पर आधारित है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त और पीढ़ी-दर-पीढ़ी मौखिक रूप से सौंपे गए इस साहित्य को लगभग 250 ईसवी और 1500 ईसवी के बीच विद्वानों द्वारा लिखित रूप में दर्ज किया गया, जिन्होंने अनेक शताब्दियों के दौरान इन ग्रंथों को लिपिबद्ध और पुनः लिपिबद्ध किया। महापुराणों और उप-पुराणों में वर्गीकृत, ये ग्रंथ न केवल हिंदू संस्कृति के लिए महत्त्वपूर्ण हैं अपितु हिंदू विचारधारा के विकास के साक्षी भी हैं।
प्रत्येक पुराण में अलग-अलग किंवदंतियों के अलग-अलग ढंग से विवरण प्रस्तुत किए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक की 100 कहानियाँ, घटनाओं के अनेक उपलब्ध संस्करणों में से केवल एक संस्करण को दर्शाती हैं। इसके अलावा, पुस्तक का स्वरूप सरल एवं लोकप्रिय अवधारणाओं जैसा नहीं, अपितु पुराणों की जटिल और बहुआयामी कथा-शैली जैसा है। उदाहरण के तौर पर, यहाँ विष्णु अवतार की कथाओं को विशेष ढंग से अनुक्रांत किया गया है। जहाँ तक इन कहानियों के चयन का प्रश्न है तो अंतिम सूची बनाने के लिए तीन मानदंड निर्धारित किए गए थे। कहानी कितनी दिलचस्प है; उसमें कौन-कौन से पात्र शामिल हैं; और, यदि कोई कहानी कम प्रसिद्ध रही, जबकि इसे अधिक पाठकों तक पहुँचना चाहिए था।
इन कथाओं को कहते समय इनके कालानुक्रम की झलक दिखाने का भी पहली बार प्रयास किया गया है। यद्यपि पुराणों में समय की चक्रीय प्रकृति को ध्यान में रखते हुए यह अत्यंत कठिन है, फिर भी चार युगों, सात मन्वंतरों, विष्णु के अवतारों, देवताओं और राक्षसों की वंशावलियाँ और राजपरिवार के वंश-वृक्ष जैसे प्रमुख पौराणिक चिह्नों का उपयोग करके कई कहानियों की एक समय रेखा तैयार की गई है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मैं चाहता था कि इन कहानियों को पुस्तक में अलग-थलग न रखकर, इनके अतीत और भविष्य के संदर्भ के अंतर्गत ही रखा जाए और वे कारण-प्रभाव के चक्र के दायरे में रहें। कर्म और कर्म-फल के उस चक्र के अंदर, जिसके आधार पर हमारा ब्रह्मांड कार्य करता है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | महागाथा | Mahagatha |
Author: | Satyarth Nayak |
Total pages: | 451 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 20 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Mahagatha Hindi Book Pdf, Hindi Book Mahagatha Pdf Download, Hindi Book Free Mahagatha, Mahagatha Hindi Book by Satyarth Nayak Pdf, Mahagatha Hindi Book Pdf Free Download, Mahagatha Hindi E-book Pdf, Mahagatha Hindi Ebook Pdf Free, Mahagatha Hindi Books Pdf Free Download.