Free Hindi Book Mann Ke Uss Paar In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, मन के उस पार | Mann Ke Uss Paar download pdf in hindi | Gopinath Kabiraj Books PDF| मन के उस पार, Mann Ke Uss Paar Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
मानव की जागतिक सत्ता का विश्लेषण करने पर स्थूल दृष्टि से उसमें तीन विभाग दिखाई देते हैं- (१) भौतिक विभाग (२) मनोमय विभाग और (३) अतिमानस विभाग । भौतिक भाग में स्थूलदेह अथवा अन्नमय कोश और उसके साथ मिला हुआ प्राणमय कोश अवस्थित है। मनोमय विभाग में मनोमय कोश है। उसके बाद जो तृतीय विभाग है उसमें स्थूल दृष्टि से दो खण्ड हैं- एक विज्ञान का और दूसरा आनन्द या अमृत का। इस पञ्चकोश का जो अधिष्ठाता है, उसकी सत्ता प्रत्येक कोश में ही है, प्रत्येक कोश के अनुरूप भाव से उसकी सत्ता दिखाई देती है। एक विभाग के साथ दूसरे विभागों का सम्बन्ध (inter-connection) है। साधारणतया मनुष्य मनोमय कोश में सञ्चरण करता है, परन्तु सभी कोशों के साथ न्यूनाधिक रूप से सम्बन्ध रहता है। क्रियागत संस्कार प्रत्येक स्तर में उत्पन्न होता है और सचित भी होता है। भौतिक देह में इन्द्रिय कार्य करते हैं। इन्द्रिय है बहिर्मुख शक्ति ।
बाह्य जगत् के साथ सम्बन्ध करने के लिए यह द्वार स्वरूप है। मनुष्य बहिर्मुख वृत्ति की अवस्था में उन उन इन्द्रियों के द्वारा उन-उन विषयों का ग्रहण करता है। चक्षु रूप का ग्रहण करता है, श्रोत्र शब्द का ग्रहण करता है, इत्यादि । रूप, रस आदि बाह्य जगत् का स्वरूप है। इन्द्रिय उसका आभासन करने वाला है, अवश्य ही प्रतिबन्धक न रहने पर । मन उसकी व्याख्या (interpretation) करता है। इस व्याख्या-व्यापार में स्मृति तथा संस्कार उसकी मदद करते हैं-ज्ञात रूप से या अज्ञात रूप से (consciously or unconsciously) । सर्वत्र ही प्रकाशात्मक आलोक आता है अधिष्ठाता आत्मा से। देश, काल, प्रभृति उपकरण इस मनोमय राज्य के निर्माण में सहायक होते हैं, इस प्रकार से सुख-दुःखमय भोग-चक्र अज्ञात रूप से निर्मित हो जाता है, और जीव को जकड़ लेता है। इसी का नाम है संसार-वन्धन । दार्शनिक लोग कही-कहीं संस्कार को इसका देत बनाते हैं। सही कर्म और भोग का........
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | मन के उस पार | Mann Ke Uss Paar |
Author: | Gopinath Kabiraj |
Total pages: | 310 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 13 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Mann Ke Uss Paar Hindi Book Pdf, Hindi Book Mann Ke Uss Paar Pdf Download, Hindi Book Free Mann Ke Uss Paar, Mann Ke Uss Paar Hindi Book by Gopinath Kabiraj Pdf, Mann Ke Uss Paar Hindi Book Pdf Free Download, Mann Ke Uss Paar Hindi E-book Pdf, Mann Ke Uss Paar Hindi Ebook Pdf Free, Mann Ke Uss Paar Hindi Books Pdf Free Download.