Free Hindi Book Stalin Ek Jivani In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, स्टालिन एक जीवनी | Stalin Ek Jivani download pdf in hindi | Rahul Sanskrityayan Books PDF| स्टालिन एक जीवनी, Stalin Ek Jivani Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
कोहकाफ़ का नाम हम बचपन से सुनते आये हैं। यह अद्भुत पहाड़ परियों का देश माना जाता था। उर्दू और फ़ारसी की पुस्तकों में यहां की अनिंद्य सुन्दर परियों की न जाने कितनी कहानियां हम पड़ते-सुनते आये हैं। लेकिन, परियों और देवताओं का जमाना अव बीत चुका है, उन पर कोई विश्वास करने के लिये तैयार नहीं। इसी कोइकान को रूसी में 'कफ़काश' और अंग्रेजी में 'काकेशस' कहते हैं। किसी समय सभी ने पाठशाला के भूगोल में पड़ा होगा कि यहां के श्री-पुरुप दुनिया में सबसे सुन्दर होते हैं। लेकिन, इसकी सचाई के बारे में कुछ कहना मुश्किल है, तो भी यह मान लेने में कोई हर्ज नहीं कि काकेशस के लोग अपेक्षाकृत अधिक सुन्दर होते हैं। और, चन्द्रता के साथ वीर भी अधिक होते हैं, यह इतिहास बतलाता है।
काकेशस पर्वतमाला वस्तुतः उसी विशाल पर्वत-श्रेणी का एक अंग है, जो पश्चिमी चीन से स्विटजरलैंड और स्पेन तक, अर्थात् लगभग प्रशान्त महासागर से अटलान्टिक महासागर तक यूरेशिया महाद्वीप की कटि-मेखला बनी हुई है। चीन के पर्वतों के बाद, आसाम से कश्मीर तक हमारा हिमालय उसी का एक अंग है; फिर पामीर, हिन्दूकुश और ईरान की उत्तरी पर्वत-श्रेणी (कोपेतदाग) को लेते हुये बह कास्पियन समुद्र के दक्षिणी पूर्वी कोने पर पहुंचती है। इसी स्थल पर, समुद्र के पश्चिमी तट से काला सागर के पूर्वी तट तक फाकेशस पर्वत-श्रेणी फैली हुई है। यह पूर्व-पश्चिम जितनी चौड़ी है, उत्तर-दक्षिण में भी इसका विस्तार प्रायः उतना ही है। हिमालय की तरह, यहां भी सनातन हिम से आच्छादित बहुत से पर्वत-शिखर हैं, और सचमुच ही कास्पियन में सामुद्रिक यात्रा करने वाले उन्हें देख, मूभूल कर कह सकते हैं कि हम हिमालय के पास आ गये हैं। हिमालय की भांति, इस भूमि में भी प्रकृति की अद्भुत शोभा चारों तरफ बिखरी हुई है। कहीं देबदारों के घने जंगल हैं, नीचे बंज और दूसरे हिमालीय वृक्षों की हरियाली दिखलाई पचती है। हिमालय की तरह, फाकेशस पर्वतमाला में भी मिन्न-मिन्न भाषा-भाषी जातियों का अद्भुत जमावका है। यहां की लड़ाकू जातियों ने अपने पहाड़ों को किला बना कर इमेश। अपनी स्वतंत्रता की रक्षा की है- विदेशियों से भी, और पड़ोसियों से भी। कुर्द, ओसेत् (प्राचीन अलान) जैसी इंदो-ईरानी भाषायें बोलने वाली जातियां जहाँ काकेशस की गोद में आज भी मिलती हैं, वहां आजुर्वाइजानी जैसे तुर्की-भाषी लोग भी यहां के बहुत से भागों में रहते हैं।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | स्टालिन एक जीवनी | Stalin Ek Jivani |
Author: | Rahul Sanskrityayan |
Total pages: | 298 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 194 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Stalin Ek Jivani Hindi Book Pdf, Hindi Book Stalin Ek Jivani Pdf Download, Hindi Book Free Stalin Ek Jivani, Stalin Ek Jivani Hindi Book by Rahul Sanskrityayan Pdf, Stalin Ek Jivani Hindi Book Pdf Free Download, Stalin Ek Jivani Hindi E-book Pdf, Stalin Ek Jivani Hindi Ebook Pdf Free, Stalin Ek Jivani Hindi Books Pdf Free Download.