Free Hindi Book Tantrik Sahitya In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, तांत्रिक साहित्य | Tantrik Sahitya download pdf in hindi | Pt. Gopinath Kaviraj Books PDF| तांत्रिक साहित्य, Tantrik Sahitya Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
अच्छा हुआ होता कि किसी अधिकारी व्यक्ति से, जो तन्त्रशास्त्र का ज्ञाता हो, हम भूमिका लिखवाने की चेष्टा करते। फिर भी इस ग्रन्थ का प्रकाशन शीघ्र हो जाय, इसमें और अधिक विलम्ब न हो, इस कारण यह आवश्यक प्रतीत हुआ विद्वानों के सम्मुख यह ग्रन्थ प्रस्तुत हो जाय ।
संस्कृत वाङ्मय में तन्त्र-साहित्य का अपना एक अत्यन्त विशिष्ट स्थान है। यह साहित्य अत्यन्त विशाल है। ऐसा लगता है, और इतिहास इसका साक्षी है, कि युग-युग से तन्त्र की पद्धति किसी न किसी रूप में निरन्तर साधना के क्षेत्र में अपना स्थान रखती चली आयी है। दुःख की बात है कि वाङ्मय के इस अतिविशद साहित्य-भंडार की ओर विशेष ध्यान नहीं दिया गया और साधकों, तपस्वियों तथा तान्त्रिक पूजा-पद्धति में विश्वास रखनेवालों के सिवाय इस ओर किसी की दृष्टि नहीं गयी।
विद्वानों में बराबर यह विवाद चला आया है कि तान्त्रिक पद्धति वैदिक है अथवा अवैदिक। आगम में तो विशेष स्थान इसे प्राप्त है ही, पर कुछ लोगों का मत है कि पुराणों को जिस प्रकार वैदिक आधार उपलब्ध है उस तरह तन्त्र को प्राप्त नहीं है। बहुत से विशिष्ट विद्वान इस मत से सहमत नहीं हैं और उनका विचार है कि वैदिक साहित्य भी तान्त्रिक विचारों से अछूता नहीं है। वेदों के सिवाय बौद्ध और जैन विचारधारा में तान्त्रिक पद्धति का उदय हुआ स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है। हमारी सांस्कृतिक परम्परा का आधार विशेष रूप से पुराण हैं और पुराणों में तान्त्रिक विचारों का बृहद् रूप में समावेश स्पष्ट दिखाई देता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि आरम्भ से ही तन्त्र का साहित्य, तान्त्रिक विचारधारा, दर्शन, उसकी साधना, योगाचार, मन्त्रों की सिद्धि की पद्धति और पूजा का क्रम एक रहस्यमय ढंग से अवतरित हुआ और गोपनीयता के आवरण में आरम्भ से ही ढंक गया। धीरे धीरे अज्ञान के वशीभूत यह व्यापक विचार फैला कि तान्त्रिक साधना का स्वरूप केवल जादू-टोना, मारण, मोहन, और निम्न स्तर पर कामनाओं की पूति के लिए मन्त्रों की सिद्धि तक ही परिसीमित है।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | तांत्रिक साहित्य | Tantrik Sahitya |
Author: | Pt. Gopinath Kaviraj |
Total pages: | 801 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 15 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Tantrik Sahitya Hindi Book Pdf, Hindi Book Tantrik Sahitya Pdf Download, Hindi Book Free Tantrik Sahitya, Tantrik Sahitya Hindi Book by Pt. Gopinath Kaviraj Pdf, Tantrik Sahitya Hindi Book Pdf Free Download, Tantrik Sahitya Hindi E-book Pdf, Tantrik Sahitya Hindi Ebook Pdf Free, Tantrik Sahitya Hindi Books Pdf Free Download.