Free Hindi Book Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen In Pdf Download
All New hindi book pdf free download, मन की उलझनें कैसे सुलझाएं | Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen download pdf in hindi | Dr. Ram Gopal Sharma Books PDF| मन की उलझनें कैसे सुलझाएं, Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Book PDF Download Summary & Review.
पुस्तक का संक्षिप्त विवरण:
एक पुरानी लोक कथा है। एक बार एक गांव में महामारी फैली, परिवार के सदस्य एक-एक करके मौत के शिकार हो गए। एक नासमझ बच्चा बचा।
दुर्भाग्य के मारे इस अनाथ बालक ने घर से भाग कर दूसरे गांव में शरण ली। वह एक खंडहरनुमा खाली मकान में पहुंचा। भूखा प्यासा थका हुआ बालक उस खंडहर में सो गया। रात को एक भयावह आवाज को सुनकर उसकी नींद टूटी, देखा तो सामने एक भयानक भूत खड़ा है। बच्चा डरा, लेकिन कोई और उपाय न देखकर उसने भूत की खुशामद की और अपनी परेशानी बताई। भूत को दया आ गई, उसने बच्चे के खाने-पीने की व्यवस्था की और फिर उसे सोने की आज्ञा दे दी। भूत रोज रात को आता और बच्चे को अपने कारनामों की डरावनी कहानियां सुनाता, लेकिन बच्चे की विनम्रता और सेवा से वह इतना प्रभावित था कि बच्चे को तंग नहीं करता। बच्चा तो बच्चा ठहरा, वह भयानक भूत से डरता रहता।
एक दिन बच्चे ने भूत से पूछा कि आप दिन में कहां जाते हैं। भूत ने बताया कि वह यमराज के आदेश पर लोगों को मारने का कार्य करता है। बच्चे ने विनती की कि कल यमराज से यह पूछकर आना कि मेरी आयु कितनी है। भूत ने दूसरे दिन लौट कर बच्चे को उसकी आयु बता दी। बच्चें ने फिर विनती की कि मेरी आयु को या तो एक दिन बढ़वा दो या एक दिन कम करवा दो। दूसरे दिन लौट कर भूत ने बताया कि निर्धारित आयु में से न तो एक दिन कम हो सकता है और न एक दिन बढ़ सकता है। बच्चे ने तूंत फैसला लिया कि जब आयु कम या अधिक हो ही नहीं सकती, तो फिर मुझे कौन मार सकता है और जब कोई मुझे मार ही नहीं सकता, तो मैं भूत से डरूं ही क्यों? बच्चे ने झट से आग में जलती लकड़ी को उठाया और टूट पड़ा भूत के ऊपर। भूत बेचारा क्या करता, बिना मौत के आए बच्चे को मार भी कैसे सकता था? अब बच्चे के साहस के सामने भाग जाने के अलावा भूत के पास और रास्ता ही क्या था? भूत उस घर को छोड़ कर भाग खड़ा हुआ और लड़का पूरे साहस और मस्ती के साथ उस पुरानी हवेली में मालिक की तरह रहने लगा।
Details of Book :-
Particulars | Details (Size, Writer, Dialect, Pages) |
---|---|
Name of Book: | मन की उलझनें कैसे सुलझाएं | Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen |
Author: | Dr. Ram Gopal Sharma |
Total pages: | 130 |
Language: | हिंदी | Hindi |
Size: | 3.4 ~ MB |
Download Status: | Available |

= हमारी वेबसाइट से जुड़ें = | ||
---|---|---|
Follow Us | ||
Follow Us | ||
Telegram | Join Our Channel | |
Follow Us | ||
YouTube चैनल | Subscribe Us |
About Hindibook.in
Hindibook.In Is A Book Website Where You Can Download All Hindi Books In PDF Format.
Note : The above text is machine-typed and may contain errors, so it should not be considered part of the book. If you notice any errors, or have suggestions or complaints about this book, please inform us.
Keywords: Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Hindi Book Pdf, Hindi Book Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Pdf Download, Hindi Book Free Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen, Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Hindi Book by Dr. Ram Gopal Sharma Pdf, Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Hindi Book Pdf Free Download, Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Hindi E-book Pdf, Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Hindi Ebook Pdf Free, Mann Ki Uljhane Kaise Suljhayen Hindi Books Pdf Free Download.